फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास भवन में आठ अफसर मिले नदारद

Mon, 20 Mar 2017 11:08 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीओ रविंद्र कुमार ने सोमवार को विकास भवन का निरीक्षण किया। इसमें कई कार्यालयों में अफसरों की लेटलतीफी सामने आई। उन्हें आठ अफसर गैरहाजिर मिले। इनमें जिला कृषि रक्षा अधिकारी सत्येंद्र सिंह, सहायक निदेशक मत्स्य आरपी भारती, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मकरंद प्रसाद, उद्यान अधिकारी विनय यादव, संख्या सहायक डीआरडीए संजय निगम, भूमि सरक्षंण अधिकारी रामशिष्ट, अन्वेषक तकनीकी डीआरडीए रामकरन व अवर अभियंता नरेश कुमार गुप्ता शामिल रहें। उन्होंने अनुपस्थित सभी अफसरों से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन


सीडीओ रविंद्र कुमार ने कहा, शासन ने अफसरों को प्रतिदिन कार्यालय में सुबह दस से 12 बजे तक जनता की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। सोमवार को कार्यालय के निरीक्षण में अनुपस्थित सभी अफसरों से जवाब-तलब कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें