संदना के प्राथमिक विद्यालय तेरवा द्वितीय के जर्जर भवन का छज्जा रविवार दोपहर अचानक ढह गया। इसकी चपेट में आकर एक दस वर्षीय बालक घायल हो गया। परिवारीजनों ने उसे सीएचसी गोंदलामऊ में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
तेरवा निवासी जगनू का पुत्र मधुराम (10) रविवार शाम करीब पांच बजे गांव के कई बच्चों के साथ स्कूल के पास खेल रहा था। इसी दौरान मधुराम विद्यालय के जर्जर भवन की छत पर चढ़ गया।
कुछ देर बाद जब वह नीचे उतरने की कोशिश कर रहा था, तभी अचानक उसका छज्जा ढह गया, जिससे मधुराम के बाएं पैर में गंभीर रूप से चोट लग गई। परिवारीजनों ने घायल को सीएचसी गोंदलामऊ में भर्ती कराया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है।