सीतापुर। कोतवाली महमूदाबाद क्षेत्र निवासी महिला ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर पति ने पीटने के साथ ही तीन तलाक देकर घर से बाहर कर दिया। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को केस दर्ज कर लिया।
क्षेत्र के बिलौली बाजार निवासी नसरीन का निकाह सिधौली कस्बे के नूर हाशमी के साथ 30 अप्रैल 2024 को हुआ था। नसरीन के अनुसार निकाह के समय डिमांड के अनुरूप दहेज दिया गया था। निकाह के कुछ दिन बाद से ही पति नूर हाशमी, ससुर अब्दुल हमीद, सास हाशमी बानो, दो ननदें और देवर मोबीन व शहीद लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।
आरोप है कि बृहस्पतिवार को ससुरालीजनों ने एक लाख रुपए की डिमांड की। विरोध करने पर जमकर पीटा और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। साथ ही पति ने तीन बार तलाक बोलकर घर से निकल दिया। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद सात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया। मामले में जांच की जा रही है।