फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सऊदी अरब भेजने के नाम पर दो लाख ठगे

Sat, 22 Mar 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कोतवाली क्षेत्र बिसवां में एक युवक को सऊदी अरब भेजने के नाम पर करीब दो लाख रुपये की ठगी की गई। पीड़ित की मां ने एसपी से मिलकर अपनी व्यथा बताई। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



क्षेत्र के जियापुर गांव निवासी सुमैया ने बताया कि उनके पुत्र मोहम्मद अल्ताफ का सपना सऊदी अरब में जाकर कमाना और घर को आर्थिक रूप से सशक्त करना था। सऊदी अरब भेजने के नाम पर धरमपुर गांव निवासी इकरार अली ने 1.65 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद उनके बेटे को अच्छी नौकरी का आश्वासन दिया।

आरोप है कि इकरार ने अल्ताफ को सऊदी अरब की जगह टूरिस्ट वीजा पर दुबई भेज दिया। दुबई में काम न मिलने और वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद अल्ताफ लौट आया। इसके बाद इकरार ने एक बार फिर धोखाधड़ी कर अल्ताफ को टूरिस्ट वीजा पर ओमान भेज दिया। वहां भी अल्ताफ परेशान हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने रुपये भेजकर उसे वापस बुलाया। इसके बाद सुमैया ने इकरार पर धोखाधड़ी का आरोप लगाकर रुपये वापस मांगे। 20 दिसंबर को उनका समझौता हुआ। इसके बाद भी आरोपी इकरार ने रुपये वापस नहीं किए। उसे टोकने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने एसपी से मामले की शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक टीपी सिंह ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।



जिले में ऐसे ठगों पर पुलिस की निगाह
एसपी चक्रेश मिश्र के निर्देश पर पुलिस पूरे जिले में ऐसे लोगों को सूचीबद्ध कर रही है जिससे विदेश भेजने के मामलों में ठगी को रोका जा सके। बता दें कि लहरपुर, खैराबाद, बिसवां व महमूदाबाद से बड़ी संख्या में प्रतिवर्ष युवा अरब देशों में कमाने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें