फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेक हुई जिला जेल की सुरक्षा

Mon, 13 Jun 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
जिला जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अब जिला कारागार की सुरक्षा हाईटेक हो गई है। यहां के मुख्यद्वार से लेकर हातों तक में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जेल में संदिग्ध वस्तुओं का प्रवेश रोकने के लिए डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) से भी लैस किया गया है।
विज्ञापन


इससे जेल के अधिकारी कंट्रोल रूम में बैठे-बैठे ही चप्पे-चप्पे पर नजर रखते हैं। सुरक्षा व्यवस्था को और चौकस करने के लिए जेल प्रशासन सीसीटीवी कैमरों में इजाफा करेगा। जिससे यहां की सुरक्षा व्यवस्था और भी सख्त हो जाएगी। 

जिला कारागार में करीब डेढ़ हजार बंदी निरुद्ध हैं। इनकी निगरानी के लिए जेल के मुख्यद्वार पर तीन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जो जेल के सामने की हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं। वहीं जेल की बाउंड्रीवाल, मुलाकात स्थल, गिरदा गैलरी, सर्किल गैलरी, सर्किल, अस्पताल, हातों में तकरीबन 24 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन


पहले यहां पर महज सात कैमरे लगे थे। अब इनकी संख्या 24 हो गई है। इन सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रूम गिरदा में बनाया गया है। जहां लगे कंप्यूटर सेट पर सभी सीसीटीवी कैमरों की लाइव रिकार्डिंग देखी जाती है। कंट्रोल रूम में जेल अधीक्षक, जेलर, डिप्टी जेलर आदि अधिकारी बारी-बारी से ड्यूटी देते हैं।

जेल में सबसे बड़ी दिक्कत बंदियों से मुलाकात की रही है। मुलाकात के दौरान ही खतरा बना रहता है कि कोई मुलाकाती कोई संदिग्ध वस्तु लेकर जेल परिसर में प्रवेश न कर जाए। इसके लिए जेल के मुख्यद्वार पर ही डीएफएमडी लगाया गया है। जेल में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति को इस डीएफएमडी के अंदर से ही गुजरना पड़ता है।

डीएफएमडी से गुजरने वाले व्यक्ति के शरीर में कहीं भी संदिग्ध वस्तु छिपी होगी, तत्काल इसका पता चल जाएगा। जेल गेट पर तैयार सुरक्षाकर्मियों को भी हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से लैस किया गया है। इससे जेल में प्रवेश करने वाले संदिग्ध लोगों की चेकिंग की जाएगी।

जेल की सुरक्षा में तैनात स्टाफ व अफसरों को वॉकी-टाकी भी दिए गए हैं। इससे अधिकारी से लेकर सिपाही तक एक-दूसरे के संपर्क में रहेंगे और कोई भी आवश्यक सूचना तुरंत प्रसारित कर सकेंगे। जेल अधीक्षक आरके जायसवाल का कहना है कि, परिसर में सीसीटीवी कैमरों की संख्या अभी और बढ़ाई जाएगी। जिससे जेल की सुरक्षा और भी पुख्ता हो जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें