फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कारों में सीधी भिड़ंत, रिटायर्ड प्रोफेसर समेत दो की मौत, नौ घायल

विज्ञापन
सीतापुर के सिधौली इलाके में मार्ग दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई कार।- संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। कोतवाली सिधौली इलाके में शुक्रवार को सिधौली हाईवे पर दो कारों में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गयी। इससे दोनों ही कारों के परखच्चे उड़ गए। इसकी चपेट में आकर एक कार सवार रिटायर्ड प्रोफेसर व ड्राइवर की मौत हो गयी जबकि मृतक प्रोफेसर की पत्नी समेत नौ अन्य लोग इस दुर्घटना में घायल हो गए। घायलों में दो लोग मृतक के परिवार के और सात लोग दूसरी कार में सवार लखीमपुर जिले के निवासी हैं।
विज्ञापन

सभी को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की जानकारी के बाद डीएम और एसपी ने भी मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य का जायजा लिया। बिसवां इलाके के मोहल्ला रायगंज निवासी डॉ. श्याममूर्ति गुप्ता समुद्र विज्ञान के रिटायर्ड प्रोफेसर थे। वह पत्नी रेनू गुप्ता, शालिनी गुप्ता पत्नी अजय गुप्ता के साथ बिसवा निवासी चालक वसीम को लेकर मां ललिता देवी के दर्शन करने के लिए नैमिषारण्य गए थे।
मां ललिता देवी के दरबार में मत्था टेकने के बाद पूरा परिवार मिश्रिख से सिधौली होते हुए बख्शी तालाब स्थित चंद्रिका देवी मंदिर जा रहा था। इसी दौरान सिधौली हाईवे पर लखनऊ की ओर से आ रही कार से गड़िया हसनपुर के पास आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार प्रोफेसर, उनकी पत्नी, चालक समेत चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

दूसरी कार में सवार लखीमपुर के पलिया इलाके के निवासी बृजेश कुमार, पुरुषोत्तम, विमल कुमार, रामजी, लौंगश्री, गोमती भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। हादसे की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची सिधौली पुलिस ने घायलों को इलाज के इळए सिधौली सीएचसी पहुंचाया। इस दौरान रास्ते में बिसवां निवासी कार चालक वसीम की मौत हो गई।
अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने श्याममूर्ति गुप्ता, उनकी पत्नी रेनू समेत चार लोगों को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। लखनऊ रिफर किए गए डॉ. श्याममूर्ति गुप्ता की ट्रॉमा सेंटर पर पहुंचने से पहले ही सांसे थम गयी। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्नी रेनू और शालिनी का इलाज चल रहा है।
जिला अस्पताल में भर्ती अन्य घायलों की हालत डॉक्टरों ने फिलहाल खतरे से बाहर बतायी है। दूसरी कार में सवार लखीमपुर निवासी लोग दवा लेकर लखनऊ से लौट रहे थे। इस भीषण हादसे की जानकारी के बाद डीएम विशाल भारद्वाज व एसपी आरपी सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर किए जा रहे बचाव कार्य का जायजा लेते हुए घायलों का हालचाल जाना। कोतवाल सिधौली आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि दोनों कारों को कब्जे में ले कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
रूट डायवर्जन बना जानलेवा
सिधौली में हुए भीषण हादसे का कारण रूट डायवर्जन को माना जा रहा है। डायवर्जन नहीं होता तो शायद हादसा न होता। स्थानीय लोगों के साथ ही कार में सवार घायलों ने बताया कि शुक्रवार को प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम था। इस लिए पुलिस सीतापुर से लखनऊ की ओर जाने वाली सड़क को ब्लॉक कर गाड़ियां दूसरे रास्ते से निकलवा रही थी।
चंद्रिका देवी दर्शन करने जा रहे लोगों की कार डायवर्जन होने की वजह से गलत तरह से विपरीत दिशा में चल रही थी। हालांकि कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने रूट डायवर्जन की बात से ही इंकार किया। उनका कहना था कि शार्टकट के लिए कार गलत दिशा से जा रही था। इसी कारण दर्दनाक हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें