फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापक भर्ती जल्द हो

Wed, 24 Jun 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी व उर्दू बीटीसी के प्रशिक्षुओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। बाद में प्रदर्शनकारियों ने बेसिक शिक्षा के सचिव को संबोधित मांगपत्र सिटी मजिस्ट्रेट महेश चंद्र शर्मा को सौंपा।
विज्ञापन


इसके मार्फत भर्ती प्रक्रिया के तहत जल्द काउंसलिंग कराए जाने की गुहार लगाई। प्रशिक्षुओं का कहना है हम सभी का बीटीसी प्रशिक्षण पूरा हो चुका है।

शासन ने बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय विद्यालयों में 15 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती के लिए 2014 में विज्ञापन जारी किया था। जिसके तहत हम लोगों ने आवेदन किया है।

7 मई तक त्रुटि संशोधन सहित सभी औपचारिकताएं पूर्ण हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक काउंसलिंग के लिए कोई तिथि निर्धारित नहीं की गई है। जबकि शासन ने आवेदन करने के बाद जल्द काउंसलिंग कराए जाने का भरोसा दिया था। एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


इससे प्रशिक्षुओं में रोष है। भर्ती प्रक्रिया में देरी से दूसरे विकल्प बंद होते जा रहे है। इससे कॅरिअर पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। उन्होंने मांग की सहायक अध्यापकों की काउंसलिंग के लिए जल्द तिथि घोषित की जाए, जिससे पूरी प्रक्रिया संपन्न हो सके।
विज्ञापन


इस मौके पर कुलदीप चतुर्वेदी, अजित कुमार, कुलदीप, नेहा, रीता पाल, अमिता, दीपक आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें