लहरपुर। सीएचसी में भी अब गंभीर हालत में आने वाली महिलाओं का बेहतर तरीके से इलाज हो रहा है। पेट में बच्चा उल्टा होने के बाद महिला रोग विशेषज्ञ की टीम ने तीन घंटे तक ऑपरेशन कर प्रसव कराया। सीएचसी अधीक्षक सहित परिजनों ने चिकित्सकों की टीम को बधाई दी।
नगर के बनकट छावनी निवासी नंदिनी को परिजनों ने गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया। नंदिनी को प्रसव पीड़ा हो रही थी। महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. गोविंद गुप्ता ने प्राथमिक उपचार किया। उन्होंने बताया कि बच्चा मां के पेट में फंंसा हुआ है। लखनऊ लेकर जाइए। परिजनों ने वहां जाने से मना कर दिया। इस पर चिकित्सक ने भरोसा दिया कि प्रयास करते हैं उम्मीद है सब कुछ बेहतर होगा।
इसके बाद गोविंद की टीम ने तीन घंटे ऑपरेशन करके सुरक्षित तरीके से प्रसव कराया। प्रसव के बाद जज्जा-बच्चा स्वस्थ्य हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद बाजपेयी ने बताया कि डॉ. गोविंद व डॉ. विनय भदौरिया ने बेहतर तरीके से ऑपरेशन किया। अभी तक गंभीर हालत में महिलाएं सीएचसी के बजाए सीधे लखनऊ रेफर होती थी। इसी तरह अन्य चार ऑपरेशन करके प्रसव पीड़िताओं को राहत दी गई।