फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 4100 मरीजों ने जुकाम, बुखार व खांसी का कराया इलाज

Mon, 15 Sep 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
मरीजों की जांच करते चिकित्सक।
विज्ञापन
337 मरीजों ने करवाया इलाज
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर में डॉ. अख्तर हुसैन ने 66, अकैचनपुर फरीदपुर में डॉ. प्रज्ञा शरण आनंद ने 63, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरिया में डॉ. आदित्य ने 72, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढखेरा में डॉ. तलत जहां ने 59 व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैरुल्लापुर में फार्मासिस्ट अशोक ने 77 मरीजों को दवा दी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद वाजपेयी ने बताया कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 337 मरीजों का उपचार किया गया। बारिश के मौसम के चलते वायरल फीवर, खांसी, जुकाम व त्वचा रोग के मरीज अधिक आ रहे हैं।


नहीं है चिकित्सक, बाहर से करवा रहे जांच
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेवता में मरीजों की भीड़ तो पहुंच रही है लेकिन यहां पर इलाज करने वाले चिकित्सक नहीं हैं। फार्मासिस्ट जितेंद्र मिश्रा लक्षण के आधार पर दवाएं देते हैं। पीएचसी पर मरीजों की जांच नहीं हो पाती हैं। सीएचसी की दूरी अधिक होने के कारण मरीज वहां तक पहुंचने में परेशान होते हैं। बीमारी की हालत में ज्यादा भागदौड़ करने की बजाय वह प्राइवेट में ही जांच करवा लेते हैं। रविवार को लगे मेले में 97 मरीजों का इलाज किया गया। अधिकतर मरीज वायरल फीवर से परेशान थे। छह मरीजों की मलेरिया जांच हुई। यह सभी निगेटिव मिले।
विज्ञापन




सीतापुर। जिले के 66 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगा। मेले में वायरल फीवर, खांसी, जुकाम व त्वचा रोग से पीड़ित 4100 मरीज पहुंचे। डेंगू व टायफाइड की जांच के लिए पीएचसी पर सुविधाओं का अभाव दिखा। मरीजों को सीएचसी से जांच करवाने की सलाह दी गई।
इस समय जिले में संक्रामक रोग फैल रहे हैं। औरंगाबाद, कमलापुर, गोंदलामऊ व अन्य इलाकों में बुखार का प्रकोप चल रहा है। जन आरोग्य मेले में सुबह 10 बजे से मरीजों की भीड़ उमड़ी। चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच करके इन्हें एक सप्ताह की दवा दी। पीएचसी पर मलेरिया की जांच किट मिली लेकिन डेंगू व टायफाइड की जांच की सुविधा नदारद थी।
विज्ञापन

बुखार से पीड़ित मरीजों को चिकित्सकों ने डेंगू व मलेरिया की जांच कराने को कहा लेकिन किट के अभाव में मेले में जांच नहीं हो सकी। इस पर सीएचसी से इलाज करवाने की सलाह दी गई। सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण मरीजों की इस समय भीड़ है। अस्पतालों में दवाओं की कोई कमी नहीं है। सीएचसी पर निशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें