फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से परेशान युवक ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सदरपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने गांव के ही एक व्यक्ति पर पैसे के लिए पति को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सदरपुर इलाके के अल्हनापुर मजरा पिपरी गांव निवासी मनोज वर्मा (35) ने सोमवार की देर शाम को घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे महमूदाबाद सीएचसी लेकर गए, जहां पर युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों की ओर मृत होने की पुष्टि के बाद भी परिवार के लोग युवक को लेकर लखनऊ गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले आए और पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की पत्नी ने बताया कि गांव के निवासी तारिक से करीब तीन वर्षों से लकड़ी की बल्लियों का साझे में उसके पति का कारोबार चल रहा था। लॉकडाउन में काफी घाटा हो गया, जिसकी वजह से आरोप है कि साझेदार तारिक ने मनोज पर कर्ज लाद दिया और उसे घाटे की रकम देने के लिए दबाव बनाने का लगा। मनोज पर करीब 11 लाख 80 हजार रुपये की देनदारी थी।
विज्ञापन

मनोज इतनी बड़ी रकम चुका पाने में वह असमर्थ था। आरोप है कि तारिक उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा था। यह बात मनोज ने अपनी पत्नी को भी बताई थी। मृतक की पत्नी कांति ने बताया कि पति ने परेशान होकर खुदकुशी करने की बात पहले ही कही थी। आरोप है कि इसी प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने जान दे दी है। घटना को लेकर मृतक की पत्नी ने तहरीर दी है। एसओ सदरपुर अमित भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी तारिक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया गया है। 11 लाख 80 हजार रुपये की देनदारी होनी बताई जा रही है, आरोपी गिरफ्तार हो चुुका है।
वीडियो में बोला मनोज, दरोगा अजय और तारिक कर रहे परेशान
लकड़ी के कारोबार में घाटे के बाद लाखों का कर्ज मनोज पर चढ़ने के बाद मामला सदरपुर थाने भी गया था। युवक के जहर खाने के बाद मनोज का वीडियो भी बना है। यह वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हुए वीडियो में युवक मनोज कह रहा है कि उसे दरोगा अजय सिंह और तारिक पिपरी परेशान कर रहे थे। वीडियो में यही महिला इन बातों को उससे दोबारा कहलवा रही है।
पैसे के लेनदेन का विवाद है। मृतक पर तारिक का पैसा होना बताया जा रहा है। उसी को लेकर खुदकुशी की गई है। पत्नी की तहरीर पर तारिक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। दरोगा अजय से इस मामले से कोई मतलब नहीं है, तहरीर में दरोगा का नाम नहीं है। वीडियो किसी ने बनवा लिया था। आरोपी तारिक गिरफ्तार है।
विज्ञापन

- एनपी सिंह, एएसपी साउथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें