फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल पूर्व प्रधान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में रविवार को एक पूर्व प्रधान पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। इलाज के दौरान सोमवार को पूर्व प्रधान की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अढौरी निवासी पूर्व प्रधान राजीव मिश्रा (38) उर्फ राजू पड़ोसी गांव देवरिया में अपने मामा बसंतराम से मिलने के लिए रविवार सुबह गए थे। रंजिश के चलते देवरिया निवासी विमल किशोर, पट्टू, विकास, कान्हा, लंगू, अश्वनी, मुंजर, रामप्रकाश, मोहित, रामनरेश आदि ने मिलकर राजू पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। राजू को बचाने पहुंचे उसके मामा बसन्तराम और उसके परिवार को भी दबंगों ने पीट दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
आननफानन में परिजन घायल को जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां से गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने घायल को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान देर रात घायल पूर्व प्रधान की मौत हो गई। सोमवार दोपहर मृतक का शव घर आया, जहां भारी पुलिस बल के बीच मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अनूप कुमार शुक्ला ने बताया कि केस दर्ज किया जा चुका है। चार आरोपी विकास, राम प्रकाश, कान्हा और पट्टू को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद धाराओं को तरमीम किया जाएगा।
चार माह पहले हुआ था विवाद
परिजनों के मुताबिक तकरीबन चार माह पूर्व अढ़ौरी गांव में मृतक के चाचा का निधन हो गया था। मृतक की बहन व बहनोई बाइक से जा रहे थे। आरोपियों की बाइक भिड़ गई थी, जिसे लेकर दोनों पक्षों में हाथापाई हुई थी। मामला कोतवाली पुलिस तक पहुंचा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें