फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: लापता युवक का खेत में मिला शव

Sat, 05 Oct 2024 08:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंदलामऊ (सीतापुर)। संदना इलाके से लापता हुए युवक का शव रविवार को तालाब के किनारे खेत में पड़ा मिला। शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

संदना के सहोली गांव निवासी राहुल सिंह (35) पुत्र जितेंद्र सिंह शुक्रवार शाम गांव के बाहर घूमने निकले थे। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन राहुल का कुछ पता नहीं चल सका। शनिवार देर शाम राहुल का शव खेत में मरुवा तालाब के किनारे मिट्टी से सना हुआ मिला। शरीर पर चोट के निशान थे। नाक, कान व मुंह से खून निकल रहा था। चेहरे पर भी चोटों के निशान मिले हैं। संदना थाना प्रभारी चंद्रभान यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें