फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां को बचाने में बेटी को पिता ने पीटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में पांच दिन पूर्व माता-पिता के बीच हो रहे विवाद को शांत करने की कीमत बेटी को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। बीच बराव करने पहुंची किशोरी को उसके ही पिता ने पीट दिया। पिटाई से घायल किशोरी की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने जांच की। एनसीआर को गैर इरादतन हत्या में तरमीम कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद हर कोई हैरत में है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मावली निवासी रामेन्द्र मिश्रा का शनिवार को किसी बात को लेकर पत्नी पिंकी से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पति ने पिंकी की पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर दंपती की बेटी कोमल (15) बीच-बराब करने लगी। आरोप है कि इसी बीच गुस्साए पिता ने कोमल की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गई। किशोरी की मां ने शनिवार को कोतवाली पुलिस को पति द्वारा पुत्री की बेरहमी से पिटाई किए जाने की तहरीर दी थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।
किशोरी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया था, जहां पर उपचार के बाद छुट्टी हो गई थी। किशोरी अपनी मां के साथ घर चली गई थी। परिजनों के मुताबिक, मंगलवार देर रात कोमल की तबीयत दोबारा बिगड़ने लगी। आननफानन में परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां पर गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बुधवार को किशोरी की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। परिजन उसे लेकर गांव वापस आ गए। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गैर इरादतन हत्या का केस
इंस्पेक्टर महोली अनूप कुमार शुक्ला ने बताया कि शनिवार को पिंकी ने पति पर पुत्री की पिटाई का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। मामले में एनसीआर दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। किशोरी की मौत की सूचना मिलने पर मामले में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें