फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने गोली मारकर की खुदकुशी

Sat, 14 Nov 2015 10:51 PM IST
सीतापुर/अमरउजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान से घटना में प्रयुक्त तमंचा व खोखा बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मानपुर इलाके के जमालपुर गांव निवासी राघवेंद्र कुमार वर्मा (25) पुत्र अशोक वर्मा गांव के ही चौराहे पर कम्प्यूटर, रीचार्ज आदि की दुकान चलाता था। शनिवार की दोपहर करीब 11 बजे उसकी गोली लगने से मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर चौराहे पर हड़कंप मच गया। लोग आननफानन राघवेंद्र की दुकान पर पहुंचे। तो उसे मृत पाया।

 प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक की दुकान में देशी तमंचा पड़ा था। खबर पाते ही उसके घर के लोग मौके पर पहुंच गए। बताते हैं कि मृतक नशे का आदी था। घटना को लेकर मृतक के भाई पप्पू का कहना है कि राघवेंद्र कुमार ने देशी तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन


उसके सीने में गोली लगी थी। मौके से तमंचा व खोखा मिला है। खबर पाते ही मानपुर पुलिस भी पहुंच गई थी। उसने तमंचे को बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि लाश का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक के परिवार वाले घटना को आत्महत्या बता रहे हैं। घटना की जांच चल रही है। जांच कर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें