फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में युवक को गोली मारी

Thu, 05 May 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मारी गोली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामकोट इलाके के मोहद्दीनपुर व अमीननगर के बीच बाइक से बहनोई संग जा रहे लखीमपुर के युवक को पुरानी रंजिश में गोली मार दी गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालात खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन


युवक के बहनोई ने इस मामले में अपने भतीजों को नामजद किया है। उसके मुताबिक गोली उसकी हत्या के इरादे से चलाई गई थी लेकिन निशाना चूकने से साला जख्मी हो गया। एएसपी, सीओ ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की है।

लखीमपुर खीरी जिले के गोला कोतवाली इलाके के नवाजपुर गांव निवासी राजन गिरी उर्फ राजेंद्र इमलिया सुल्तानपुर इलाके के पकरिया गांव निवासी अपने बहनोई तोता गिरी के साथ लखनऊ गया था। तोता गिरी के मुताबिक बुधवार की दोपहर वे दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। तभी रामकोट में मोहद्दीनपुर व अमीननगर के बीच घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उन पर फायर झोंक दिया और भाग निकले।
विज्ञापन


गोली राजन के दाहिने कंधे के पास लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बहनोई तोता ने बताया कि भाई व भतीजों से उसकी रंजिश चल रही है। इसी रंजिश के चलते उस पर हमला किया गया, लेकिन गोली उसके साले राजन को लग गई।

तोता गिरी ने अपने भतीजों गौतम, कौशल व भारद्वाज तथा टुन्नी पुत्र कौशल पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। खबर पाकर एएसपी उत्तरी मनोज सोनकर, सीओ सिटी रामसनेही यादव व एसओ सियाराम वर्मा ने अस्पताल पहुंच कर पीड़ित से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें