बस्ती। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मारपीट में आठ लोगों को नामजद किया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर कार्रवाई कर रही है। रुधौली प्रतिनिधि के मुताबिक आपसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने बालकेश पुत्र रामदास निवासी रक्सा कला थाना दुधारा संतकबीरनगर को मारपीट कर घायल कर दिया।
घायल बालकेश ने बुधवार को रुधौली पुलिस को तहरीर दी है। जिसके आधार पर इल्ताफुर्रहमान पुत्र खलीलुर्रहमान, खालिक पुत्र इल्जाफुर्रहमान, राजिक पुत्र इल्जाफुर्रहमान, खलीकुर्रहमान पुत्र सफीकुर्रहमान निवासी रक्सा कला थाना दुधारा संतकबीरनगर के विरुद्ध आईपीसी और एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना सीओ रुधौली एसएन सिंह को सौंपी गई है। दूसरी घटना हर्रैया थाना क्षेत्र के सहराये गांव में हुई।
आपसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने महेंद्र प्रताप पुत्र रामदेव को घर में घुसकर मारा पीटा। पुलिस ने महेंद्र की तहरीर पर उसी गांव के शेषनाथ पुत्र धर्मराज, अमर प्रताप पुत्र धर्मराज, रामनक्षत्र पुत्र मिठाई, उर्मिला पत्नी अर्जुन के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना एसआई मैनेजर सिंह को सौंपी गई है।