फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान के बेटे ने खुद को गोली से उड़ाया 

Thu, 28 Jul 2016 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एक पूर्व प्रधान के बेटे ने गुरुवार शाम घर में पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मौके से बंदूक बरामद कर ली है। पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।  
विज्ञापन


संदना के मिर्जापुर गांव निवासी पूर्व प्रधान सिरदार के बेटे बद्री (27) ने गुरुवार शाम अपने घर के कमरे में पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुन जब तक परिवारीजन मौके पर पहुंचते, उसकी मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलने पर सीओ मिश्रिख कपिल देव सिंह, एसओ संदीप सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पूर्व प्रधान की लाइसेंसी बंदूक बरामद कर ली है। हालांकि अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। सीओ मिश्रिख कपिल देव सिंह का कहना है कि बद्री का परिवार काफी संपन्न था।
विज्ञापन


उसकी शादी भी हो चुकी थी। घर में किसी तरह की कलह प्रतीत नहीं होती। युवक ने खुदकुशी क्यों की है, इसका पता नहीं चल पा रहा है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मामले में परिवारीजनों व दोस्तों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें