तालगांव इलाके के भुसैला गांव में धान मशीन पर तिरपाल डालते समय ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन चपेट में आ गया, जिससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
तालगांव के भुसैला निवासी छंगा (22) बुधवार को अपनी धान मशीन को बारिश से बचाने के लिए तिरपाल डाल रहा था। जब वह मशीन पर तिरपाल डालने के लिए चढ़ा, तभी उसका हाथ ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन में छू गया, जिससे उसको जबरदस्त करंट लग गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवारीजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।