फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहे के बल पर महिला से दुराचार

Sun, 09 Aug 2015 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद थाना क्षेत्र में रविवार सुबह नित्यक्रिया को गई महिला से गांव के ही एक व्यक्ति ने असलहे के बल पर दुष्कर्म किया। बाद में मुंह न खोलने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पक्ष एक ही गांव के निवासी होने से तनाव की स्थिति है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला (35) रविवार सुबह नित्यक्रिया के लिए खेतों की तरफ गई थी। वहां पर पहले से ही गांव का निवासी शिव चरन हथियार बंद होकर बैठा था।

महिला के करीब आते ही शिवचरन ने उसे दबोच लिया और धमकाते हुए शिवचरन ने महिला से दुष्कर्म किया और मौके से भाग गया। घर पहुंचकर महिला ने परिवारीजनों को आपबीती बताई। जिसके बाद परिवार महिला को लेकर थाने पर गए।
विज्ञापन


यहां पर पीड़ित पक्ष ने गांव के शिवचरन के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। थानाध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर शिवचरन के खिलाफ दुष्कर्म आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें