फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी में दीवार ढही, मलबे में दबकर अधेड़ की मौत

Sat, 13 May 2017 10:45 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
दीवार गिरने से मौत
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के तिहार गांव अपनी रिश्तेदारी में आए एक अधेड़ की शुक्रवार की रात तेज आंधी के दौरार दीवार व छप्पर ढह गया, जिससे दबकर उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी के ओयल चमरौधा निवासी रामचंद्र (55) पुत्र स्व. मातादीन इमलिया सुल्तानपुर इलाके के तिहार गांव में किशोरीलाल के यहां रिश्तेदारी में आया था। रात को वह पक्की दीवार पर पड़े छप्पर के नीचे सो रहा था।

तभी तेज आंधी में पक्की दीवार छप्पर के साथ ढह गई, जिससे रामचंद्र मलबे में दब गया। जब तक लोग उसे बाहर निकालते तब तक उसकी हालत बिगड़ गई। उसे आननफानन में जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना तहसील प्रशासन व पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें