फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, अधेड़ की मौत

Mon, 08 Feb 2016 11:31 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की सूचना पाकर पुलिस व परिवारीजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन



मिश्रिख कोतवाली इलाके के ब्रम्हावली गांव निवासी रवींद्र कुमार (50) पुत्र काली चरन सोमवार को बाइक पर सवार होकर कोतवाली क्षेत्र के मुसौली गांव को जा रहा था।

जब वह धंधारी जंगल में क्षेत्र के अखरेलिया गांव की पुलिया के करीब पहुंचा, तभी अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार बाइक एक बबूल के पेड़ से जा टकराई, जिससे जख्मी होकर रवींद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना में उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसके परिवार वालों को जानकारी दी। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें