रेढ़र थाना क्षेत्र के एक गांव में चोराें ने तीन घराें को निशाना बनाकर
करीब पांच लाख रुपये के गहने व नगदी चुरा लिए। सुबह जब परिजनाें की आंख
खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा देख चोरी का पता चला। वह थाने पहंचे और
पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष देवेंद्र दीक्षित मौके पर पहुंचे और खेताें
से टूटे सूटकेस बरामद कर कार्रवाई की बात कही है।
रेढ़र थाना क्षेत्र
के गांव रौरा निवासी राजेश सिंह ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह
रविवार की रात अपने परिवार के साथ कमरे में सो रहे थे। देर रात करीब दो
बजे चोर घर के बाहर लगे पेड़ से चढ़कर छत के रास्ते आंगन में आए और कमरे का
ताला तोड़कर करीब 40 हजार रुपये नगद, सोने का हार, बेंदी, मंगलसूत्र सहित
करीब तीन लाख रुपये
का गहने चुरा ले गए। इसके बाद चोर पड़ोस में ही रहने
वाले यशवंत सिंह के घर पहुंचे और वहां से कमरे में रखे दो सूटकेस ले गए।
इनमें करीबन 10 हजार रुपये नगद व करीब 90 हजार रुपये के गहने थे। चोर गांव
के ही धमेंद्र सिंह के यहां पहुंचे और उनकी बाइक व सामान चोरी कर ले गए।
चोर गांव के बाहर एक खेत में पहुंचे और सूटकेस को तोड़कर कीमती
सामान व
कपड़े ले गए। सुबह जब लोगाें की आंख खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा देखा
तो वहां लोगों की भीेड़ लग गई। वही शौच को जा रहे लोगों ने जब सूटकेस व
बाइक पड़ी देखी तो परिजनाें को सूचना दी। पीड़ित थाने पहुंचे
और पुलिस को
चोरी की तहरीर दी। तीनों घरों से तकरीबन पांच लाख की संपत्ति चोरी गई है।
उधर थानाध्यक्ष देवेंद्र दीक्षित मौके पर पहुंचे और निरीक्षण कर साक्ष्याें
का संकलन किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि वह संदिग्धों की तलाश कर रहे हैं।
जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
खर्रा और हरकौती से भी लाखों उड़ाए
क्षेत्रीय गांव खर्रा में रविवार की रात चोरों ने महिला के मकान से हजारों रुपये के जेवर व नकदी उड़ा ली। जबकि सोमवार को दिनदहाड़े चोरों ने पड़ोस के गांव हरकौती के सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवर व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। दोनों पीड़ितों ने चोरी की सूचना कोतवाली में दी।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खर्रा निवासी ऊषा देवी पत्नी स्व. बाबूराम ने कोतवाली पुलिस को बताया कि रविवार की रात वह अपने घर में सो रही थी। तभी रात दो बजे चोर उसके दरवाजे की कुंडी लगाकर पीछे की दीवार फांदकर घर में घुस आए। चोर बगल के कमरे में संदूक का ताला तोड़कर तीन जोड़ी तोड़ियां, सोने के बाले व 7500 रुपये नकद चोरी कर ले गए।
उधर, खर्रा के पास ही स्थित गांव हरकौती में चोरों ने दिनदहाड़े एक सूने घर को निशाना बनाया। घर से लाखों रुपये के जेवरात व नकदी चुराई। ग्राम हरकौती निवासी पीड़ित गृहस्वामी सीता शरण ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार सहित खेत पर मटर तोड़ने गया था। तभी दोपहर में दो बजे अज्ञात चोर उसके मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए।
चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर 30000 रुपये नकद व लगभग दो लाख रुपये के सोने चांदी के जेवरात चुरा ले गए। वहीं, पड़ोसियों ने जब उसके घर का ताला टूटा देखा तो उन्होंने चोरी की सूचना दी।