सिधौली कस्बे के नागरिक सोमवार सुबह टहलने निकले तो बिसवां चौराहे के निकट सड़क पर एक अधेड़ का शव पड़ा देखा। करीब 55 वर्षीय व्यक्ति फटे व मटमैले कपड़े पहने था।
स्थानीय लोगों की सूचना पर छानबीन करने पहुंची पुलिस का कहना है कि अधेड़ की मौत सड़क हादसे मेें हुई है। वह विछिप्त था। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
उधर मानपुर क्षेत्र में ग्राम कमियापुर के निकट सीतापुर-बिसवां मार्ग पर एक अधेड़ का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस के मुताबिक करीब 42 वर्षीय अज्ञात मटमैले कपड़े पहने था। पुलिस का कहना है कि अधेड़ की मौत सड़क हादसे में हुई।