फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना व्यापारी के घर चोरी

Mon, 27 Jul 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा रामगढ़ निवासी किराना व्यापारी पत्नी का इलाज कराने कानपुर गया था। सूना घर पाकर चोर नकदी और जेवर समेत लाखों का पार कर दिया। पीड़ित ने मामले की तहरीर दिबियापुर थाने में दी है।
विज्ञापन


रामदास गुप्ता पुत्र अशर्फीलाल गुप्ता निवासी रामगढ़ कस्बे में ही किराने की दुकान किए हैं। वे रविवार को पत्नी का इलाज कराने कानपुर गए थे। रविवार की रात चोर उनके घर के अंदर घुस गए। चोरों ने सेफ का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवर और नकदी उठा ले गए।

चोर दुकान में रखी गोलक भी साथ ले गए। पीड़ित ने मामले की तहरीर दिबियापुर थाना पुलिस को दी। रविवार की रात ही शिवदत्त प्रजापति के घर भी चोर घुसे, परंतु परिजनों के जाग जाने पर चोर भाग गए। इधर, शनिवार को कस्बे के डब्लू गुप्ता के घर का ताला तोड़कर चोरों ने सामान पार कर दिया था। स्थानीय निवासियों ने पुलिस गश्त तेज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें