फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थल के करीब मांस पकाने से बवाल

Sun, 28 Aug 2016 10:59 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
संघर्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थानगांव थाना क्षेत्र में रविवार को एक धार्मिक स्थल के करीब मांस पकाने को लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। उधर, बवाल की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मांस पकाने वाले पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। तनाव को देखते हुए क्षेत्र में कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है। 
विज्ञापन


थानगांव में चहलारी घाट के निकट एक धार्मिक स्थल है। यहां पर रविवार को कुछ लोग खाना पकाने लगे। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि ये लोग मांस पका रहे थे। धार्मिक स्थल के संरक्षक ने विरोध किया तो मांस पका रहे लोग विवाद पर उतर आए। खबर फैलते ही क्षेत्र के सैकड़ों लोग जमा हो गए।

पुलिस को भी खबर लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मांस पका रहे पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों ने तनाव को देखते हुए सदरपुर, रामपुर मथुरा, रेउसा थाने की फोर्स तैनात कर दी गई है। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


मामले की जांच की जा रही है।
कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर कई थानों का पुलिस बल भेजा गया है, स्थिति काबू में है। जो भी दोषी पाया जाएगा। उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सौमित्र यादव, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें