फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रक से17 गाय बरामद कीं

Sun, 28 Aug 2016 10:57 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
नाव डूबने से मौत - फोटो : ANI
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम दरयाय के नगला में पुलिस ने चेकिंग के दौरान ट्रक में लाद कर कोलकाता ले जाई जा रहीं 17 गाय बरामद की हैं।  पुलिस की चेकिंग  देख ट्रक पर सवार व्यापारी व ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने  गायाें को गौशाला के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


थाना पुलिस  कस्बा दरयाय के नगला में  वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक ट्रक गुजरने लगा। पुलिस ने हाथ देकर ट्रक को रोका।  पुलिस को सामने देख ट्रक ड्राइवर के हाथ पैर फूल गए। वह मौका देखकर वहां से फरार हो गया। ड्राइवर को भागते देख गाड़ी में बैठा व्यापारी भी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। ट्रक की तलाशी में पुलिस को 17 गाय मिलीं।  छानबीन के बाद थाना पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक ट्रक से गोवंश  कोलकाता ले जाया जा रहा है। इस पर वाहन चेकिंग की गई। ट्रक से 17 गाय बरामद हुईं।  गायों को ले जा रहा व्यापारी सुनील कुमार पुत्र महेश चंद्र निवासी दरयाय नगला भागने में सफल रहा। पुलिस ने  गायों को गौशाला को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें