फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक की हत्या के मामले में दो गिरफ्तार

Sat, 28 Jan 2017 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
muder
विज्ञापन
संदना थाना पुलिस ने बालक रियाज हत्याकांड का शनिवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच कर जेल भेज दिया।  संदना इलाके के सोनारी गांव निवासी छोटक्के का दस वर्षीय बेटा रियाज 17 जनवरी को रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया था।
विज्ञापन


जिसके चलते उसके पिता छोटक्के ने 18 जनवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 19 जनवरी को शव मिलने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर घटना को हत्या में दर्ज किया था। वादी द्वारा छह लोगों को नामजद किया गया था।

जिसमें से मुकेश कुमार निवासी बकछेरवा थाना संदना व मनोज कुमार निवासी सोनारी को पुलिस ने शनिवार को क्षेत्र के रामगढ़ मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से एक जीप भी बरामद की है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपियों ने घटना अंजाम देने की बात कबूली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें