फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचला, बच्ची की मौत

Fri, 21 Apr 2017 11:11 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खैराबाद थाना इलाके में बिजवार के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती व मासूम बच्चों को टक्कर मार दी। हादसे में बालिका बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गई और ट्रक उसे रौंदता हुआ निकल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि बाइक पर सवार पति-पत्नी व एक बालक घायल हो गया। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालांकि इन्हें मामूूली चोटें आई हैं। सभी लोग लखीमपुर खीरी से बाइक से खैराबाद के नेरपुर में अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। उधर, दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर वहां से भाग निकला। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।  

लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के भदूरा गांव निवासी अजय कुमार (25) पत्नी संगीता (22), छह साल की पुत्री साक्षी व चार साल के पुत्र प्रिंस के साथ शुक्रवार सुबह घर से खैराबाद के नेरपुर में अपनी रिश्तेदारी में जाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन


सभी लोग बाइक से लखीमपुर खीरी-सीतापुर बाईपास बिजवार के समीप पहुंचे थे। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार साक्षी उछलकर सड़क पर जा गिरी और ट्रक उसे रौंदता हुआ निकल गया।

बाइक पर सवार अन्य लोग भी चोटिल हो गए। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने साक्षी को मृत घोषित कर दिया।

जबकि अजय कुमार, उसकी पत्नी व बेटे का प्राथमिक उपचार किया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें