फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने पार किया सात लाख का माल

Wed, 03 May 2017 12:35 AM IST
सीतापुर
विज्ञापन
लहरपुर में चोरों द्वारा तोड़ी गई अलमारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सकरन कस्बे में सोमवार की रात चोरों ने दो घरों से नकदी समेत करीब सात लाख की संपत्ति पार कर दी। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने डॉग स्क्वायड टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया है। फिंगर प्रिंट टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाएं हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज किया जा रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


सकरन निवासी बलवंत कुमार वर्मा के घर सोमवार की रात पीछे के जीने से ऊपर चढ़कर चोरों ने कमरे के दरवाजे की कुंडी तोड़ दी। जिसके बाद कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़ कर 30 हजार रुपये की नकदी, एक मंगलसूत्र, हार, सोने की चेन, दो जोड़ी सोने की झुमकी, 12 जोड़ी चांदी की पायल, चार सोने की अंगूठी 12 जोड़ी चांदी की बिछिया, कपड़ा, बर्तन व अनाज समेत करीब सात लाख की कीमत का सामान चोरी कर लिया।

वारदात के समय गृहस्वामी परिवार समेत छत पर सोया हुआ था। दूसरी वारदात चंद कदम की दूरी पर स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के पास स्थित चन्द्रभाल के घर हुई। पीछे की खिड़की से भीतर घुसे चोरों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर भीतर बक्से में रखे तीन हजार रुपये की नकदी, जेवर व कपड़े समेत करीब 20 हजार का सामान चोरी कर लिया। वारदात की सूचना पाकर थाना पुलिस फिंगर प्रिंट व डॉग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें