शहर के मुख्य बाजार की पांच दुकानों के शटर काट चोरों ने करीब दो लाख रुपये का माल पार कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद घटना के जल्द खुलासे का दावा किया है।
तामसेनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के पास सोमवार रात चोरों ने मुख्य बाजार की दुकानों को निशाना बनाया। पांच दुकानों के शटर काट चोरों ने करीब दो लाख रुपये का माल पार कर दिया। बताते हैं कि चोरों ने प्रदीप अग्रवाल की पान मसाला की थोक दुकान का शटर उखाड़ दिया।
जिसके बाद 15 हजार रुपये समेत करीब डेढ़ लाख का माल पार कर दिया। इसके अलावा तामसेनगंज स्थित पुनीत गोयल की आयुर्वेदिक दवा की दुकान का भी शटर काट पांच हजार रुपये पार कर दिए। सीतापुर मेडिकल सेंटर से लगभग 15 हजार रुपये ले उड़े।
इसके अलावा चावल की थोक दुकान का शटर काट 20 हजार का सामान चोरी कर लिया। एक अन्य परचून दुकान से भी चोरों ने चोरों ने लगभग 10 हजार का सामान पार कर दिया। खबर पाकर पुलिस ने मौके पर जांच की। इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला का कहना है कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।