खलिहान में धान की रखवाली कर रहे दो किसानों को बंधक बना कर बदमाश रविवार रात तीन भैंस पिकअप पर लाद ले गए। बंधन मुक्त होने के बाद किसानों ने ग्रामीणों को बताया।
सूचना पर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। मिश्रिख इलाके में ग्राम मरेली निवासी महेश व सकटू खलिहान में धान की रखवाली कर रहे थे।
आधी रात के करीब पिकअप से पहुंचे बदमाशों ने दोनों किसानों को बांध दिया। इसके बाद पड़ोस में बंधी मोहन, पुत्तू व सुंदर की तीन भैंस पिकअप में लाद कर भाग निकले। किसी तरह बंधन मुक्त होकर महेश व सकटू ने गांव वालों को सूचना दी।
ग्रामीणों ने छोटे मियां नामक व्यक्ति नामजद करते हुए तहरीर पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।