फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने युवक को चाकुओं से गोद की लूटपाट

Mon, 06 Nov 2017 11:21 PM IST
सीतापुर
विज्ञापन
crime scene
विज्ञापन
तालगांव थाना क्षेत्र में सोमवार की रात राहजनी कर रहे सशस्त्र बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर एक युवक को चाकुओं से गोदकर घायल कर दिया। उसे घायल अवस्था में जंगल फेंककर बदमाश बाइक व नकदी लूट ले गए। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना से अनभिज्ञता जता रही है।
विज्ञापन


तालगांव थाना क्षेत्र के भनवापुर निवासी हीरालाल(25) सोमवार को किसी काम से बाइक लेकर थाना क्षेत्र के मानपुर गांव गया था। वहां पर काम निपटाने के बाद वह देर रात को बाइक से वापस अपने घर के लिए चल दिया। रास्ते में बुढनापुर जंगल में राहजनी कर रहे सशस्त्र बदमाशों ने बाइक को रोक लिया।

जिसके बाद उससे लूटपाट करने लगे। हीरालाल ने जब लूटपाट का विरोध किया। तब बदमाशों ने युवक पर चाकुओं से हमला बोल दिया। उसे घायल करने के बाद बदमाश उसकी बाइक, 700 की नकदी, मोबाइल फोन लूटकर मौके से फरार हो गए। जबकि युवक को घायल अवस्था में ही जंगल में फेंक दिया।
विज्ञापन


उधर से गुजरे कुछ राहगीरों ने घायल युवक को घर पहुंचाया। जिसके बाद परिवार ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत चिंता जनक बनी हुई है। पुलिस घटना से अनभिज्ञता जता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें