फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की हत्या, दुष्कर्म की आशंका

Mon, 04 Jan 2016 11:07 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हालांकि पुलिस रेप की बात से इंकार कर रही है। मृतका के परिवारीजन ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। खबर पाते ही पुलिस अधिकारियों, डॉग स्क्वॉयड टीम, फिंगर प्रिंट टीम ने मौके पर पहूुंच कर जांच पड़ताल की है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन


मछरेहटा इलाके के एक गांव की रहने वाली ग्यारहवीं कक्षा की 15 वर्षीय छात्रा सोमवार दोपहर साइकिल से पड़ोस के गांव में कोटे की दुकान पर केरोसिन लेने गई थी। वहां से वापस जाते समय वह अचानक लापता हो गई। तलाश की गई तो गांव िनवासी कल्लू के गन्ने के खेत में छात्रा की लाश िमली।

उसकी साइकिल व केरोसिन की पिपिया रास्ते के पास पड़ी मिली। छात्रा के गले में उसकी का दुपट्टा कसा हुआ था। कपड़े अस्त-व्यस्त थे। जिससे आशंका जताई जा रही है कि छात्रा संग रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन


हालांकि रेप को लेकर परिवारीजन चुप्पी साधे हैं। पुलिस भी रेप की बात से इंकार कर रही है। घटना की खबर पाकर सीओ मिश्रिख, एसओ जगदीश यादव, डॉग स्क्ववॉयड टीम, फिंगर प्रिंट टीम ने मौके पर पहुंच कर गहनता से जांच पड़ताल की है।

घटना को लेकर एसओ जगदीश यादव का कहना है कि रेप जैसी कोई बात नहीं है। मृतक किशोरी कक्षा ग्यारह की छात्रा थी। वह दोपहर को केरोसिन लेने के लिए साइकिल से कोटे पर गई थी। वापस जाते समय उसकी हत्या कर लाश को गन्ने के खेत में डाल दिया गया।

मौके से उसकी साइकिल बरामद हुई है। उनका कहना है कि मृतका के परिवारीजन ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें