हरगांव इलाके के हिलालपुर मजरा जरसुआ गांव निवासी मुकेश (16) शनिवार को अपने चचेरे भाई को लेने हरगांव रेलवे स्टेशन जा रहा था। जब वह लखीमपुर-सीतापुर मार्ग पर कल्यानपुर गांव के मोड़ के पास पहुंचा, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर मारने के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला। घटना में मुकेश गंभीर रूप से जख्मी हो गया। लोगों की मदद से उसे आननफानन सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक किशोर ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।