फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला किशोर

Sat, 13 Aug 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : Bureau
विज्ञापन
रामकोट के भव्वापुर गांव में शनिवार सुबह एक किशोर का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकता मिला। मृतक के पिता व घर के अन्य लोग घटना के बाद लापता है। मामा ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन


भव्वापुर गांव निवासी रोहित (15) पुत्र मोहन का शव शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में घर की कोठरी में फंदे से लटकता मिला। रोहित के मामा का कहना है कि रोहित के जन्म के कुछ माह बाद ही मां की मृत्यु हो गई थी। उसके पिता मोहन ने दूसरी शादी कर ली थी।

रोहित का पालन पोषण उसके मामा मदन ने अपने घर में किया। मदन ने बताया कि बीस दिन पूर्व ही रोहित यहां आया था। सुबह उसे सूचना मिली, कि रोहित का शव फांसी पर लटक रहा है। इस पर वह मौके पर पहुंचा तो घर से रोहिता के पिता व अन्य लोग गायब थे।
विज्ञापन


उसने रोहित की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। उसका आरोप है कि जमीन-जायदाद के चक्कर में रोहित की जान को खतरा था। हालांकि घटना को लेकर उसने समाचार लिखे जाने तक किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी थी, लेकिन रोहित के घर वालों पर ही उसने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें