फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओ लाइन हाजिर

Sun, 27 Mar 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के दौलतियापुर गांव के दलित दंपती को निर्वस्त्र कर पिटाई के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। एसपी ने मामले की स्वयं जांच कर पिसावां एसओ एके सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेजा दिया गया है।
विज्ञापन


पिसावां इलाके के दौलतियापुर गांव की दलित महिला नीलम देवी पत्नी कमलेश ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक बालेंदु भूषण सिंह को प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही तीन दबंगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। महिला ने आरोप लगाया था कि उसकी 10 बीघा जमीन पर गांव के संजय सिंह, शैलेंद्र सिंह पुत्रगण राजेंद्र सिंह व पंकज सिंह ने जबरन कब्जा कर लिया और हर बार उसकी फसल काट लेते हैं, जिससे उसका परिवार भुखमरी की कगार पर है।

महिला ने आरोप लगाया था कि 23 मार्च को संजय सिंह पक्ष उसके पेड़ी गन्ने की सिंचाई करने गया था। विरोध किया तो दबंगों ने दोनों को निर्वस्त्र करके खेत में पीटा। मामला जानकारी में आने के बाद एसपी बालेंदु भूषण सिंह ने शनिवार को मौके पर जाकर जांच की।
विज्ञापन


जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिया। साथ ही एसओ एके सिंह को मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें