तंबौर इलाके के कतरा रायपुर निवासी लालाराम (30) शनिवार दोपहर खेत गया था। जब लौटा तो उसके घर के दरवाजे पर गांव का ही कमलेश खड़ा था। उसे कमलेश पर पत्नी से नजदीकियां होने का शक था। उसने कमलेश को टोका तो दोनों में कहासुनी होने लगी।
इसी बीच कमलेश का भाई मनोज भी वहां पहुंच गया। बताते हैं कि कमलेश व मनोज ने चाकू से लालाराम पर जानलेवा हमला कर दिया। चाकू के कई वार से लालाराम गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।