फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या, शव खेत में फेंका

Thu, 30 May 2019 11:36 PM IST
आलोक alok न्यूज डेस्क, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर के नवीनगर गांव में एक युवक की बुधवार रात बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका नाजुक अंग भी काटने का प्रयास किया गया। हत्यारों ने शव को रस्सी से बांधकर खेत में फेंक दिया। सुबह लोग टहलने निकले तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के नवीनगर निवासी दीपक (40) पुत्र बैजनाथ की बुधवार रात हत्या कर दी गई। उसका नाजुक अंग भी काटने की कोशिश की गई। बाद में हत्यारों ने उसके शव को रस्सी से बांधकर खेत में फेंक दिया।

गुरुवार की सुबह संदिग्ध हालात में गांव के तराई में तेज बख्श के खेत में नग्न हालत में शव पड़ा मिला। मृतक के हाथ, पैर व गर्दन प्लास्टिक की रस्सी से जकड़े थे। जानकारी पर वहां ग्रामीणों का तांता लग गया।
विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के चचेरे भाई जगन्नाथ की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक दीपक अकेला ही घर में रहता था और उसके हिस्से में मात्र चार बीघा जमीन थी। हत्या की सूचना पाकर एएसपी मधुबन सिंह ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

जल्द होगा वारदात का खुलासा
कोतवाली प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस टीम को खुलासे के लिए सक्रिय कर दिया गया है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। मृतक युवक के नाजुक अंग और चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें