सिधौली कस्बे के नरोत्तम नगर निवासी शिवकुमार शुक्ल के
घर में लगे इलेक्ट्रानिक विद्युत मीटर में बुधवार भोर शॉर्टसर्किट से धमाके
के साथ आग लग गई। तेज धमाके की आवाज से शिवकुमार के साथ ही उनके पड़ोसी भी
जाग गए। घर की वायरिंग जलने की आशंका देख विद्युत कनेक्शन काटने की कोशिश
कर रहे शिवकुमार आग की चपेट में आकर झुलस गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती
कराया गया है।
मोहल्ले के लोगों ने पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों को फोन किया
मगर सभी के फोन स्विच ऑफ थे। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं,
एसडीओ का कहना है कि मोबाइल फोन हमेशा ऑन रहता है। हो सकता है की नेटवर्क
की खराबी के कारण फोन न मिल पाया हो।