फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहा व्यापारी के घर डाका, बंधक बना 22 लाख की लूट

Tue, 27 Sep 2016 11:35 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
डकैती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डकैतों ने मंगलवार सुबह एक लोहा व्यापारी के घर डाका डाल नगदी व जेवरात समेत 22 लाख का माल समेट लिया। डकैत लाइसेंसी रिवाल्वर व 30 कारतूस भी उठा ले गए। लूटपाट के दौरान डकैतों ने हाथ-पैर बांध व्यापारी को स्टोर रूम में बंद कर दिया।
विज्ञापन


उधर, घटना की खबर पाकर एसपी के अलावा डॉग स्क्वायड, फिंगर प्रिंट टीम ने मौके पर पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। महमूदाबाद पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच टीम को वारदात के खुलासे के लिए लगाया है। 

महमूदाबाद के बेलदारी टोला में पैंतेपुर मार्ग पर हरिओम गुप्त की यश आयरन स्टोर के नाम से दुकान है। दुकान के ऊपर ही उनका घर है। इस बीच हरिओम की पत्नी संध्या अपने इकलौते बेटे यश के साथ चार मई से लखनऊ के विकास नगर सेक्टर-चार में रह रही हैं।
विज्ञापन


व्यापारी अकेला ही घर पर था। हरिओम ने बताया कि सोमवार दोपहर दुकान पर चार अज्ञात लोग आए और 90 टीन की चादरें खरीदने की बात कहकर चले थे। मंगलवार सुबह करीब सवा नौ बजे जब नौकर सूरज दुकान खोलने पहुंचा तो वहीं चारों लोग दुकान के बाहर ही खड़े थे। इसी बीच हरिओम कमरे से नीचे उतरा और सूरज को खराब कागज जलाने के लिए दिए।

सूरज जैसे ही वहां से गया दुकान के बाहर खड़े डकैतों ने हरिओम की कनपटी पर असलहा लगा दिया और उसे लेकर कमरे में पहुंच गए। डकैतों ने तमंचे के बल पर अलमारियां खुलवाईं और समेत 53 हजार नकदी समेत लिया। डकैतों ने मोबाइल के अलावा लाइसेंसी रिवाल्वर व 30 जिंदा कारतूस भी लूट लिया।

डकैती के दौरान बदमाशों ने व्यापारी के हाथ-पैर बिजली के तार व कपड़े से बांध दिए और मुंह में कागज ठूंसकर स्टोर रूम में बंद कर दिया। डकैतों के जाने के बाद स्टोर रूम में बंद हरिओम ने किसी प्रकार हाथ के बंधन खोले और मदद के लिए गुहार लगाई। पड़ोसियों ने दुकान पर काम कर रहे नौकर सूरज को सूचना दी।

सूरज ने कमरे में पहुंचे व्यापारी को किसी तरह मुक्त कराया और पुलिस को खबर दी। उधर, सूचना पाकर एसपी सौमित्र यादव, सीओ वीबी सिंह, कोतवाल आरसी यादव मौके पर पहुंचे। व्यापारी के घर डकैती की खबर पाकर डॉग स्क्वायड, फिंगर प्रिंट टीम भी आ गई। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। एसपी ने बताया कि मामले की जांच क्राइम ब्रांच के साथ महमूदाबाद पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें