फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम के साथ बलात्कार

Wed, 22 Jun 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मछरेहटा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम बाग की रखवाली कर रही एक मासूम से रेप का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पक्ष ने एक बालक पर अधेड़ की मदद से रेप करने का आरोप लगाया है। उसने आरोपी बालक के पिता पर कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी का भी आरोप लगाया है।  
विज्ञापन


मछरेहटा के एक ग्रामीण का आरोप है कि उसकी नौ साल की बेटी मंगलवार शाम गांव के बाहर आम के बाग की रखवाली कर रही थी। इसी दौरान पड़ोस के बाग की रखवाली कर रहा अधेड़ रामऔतार व गांव का ही बालक (11) बाग में पहुंच गया। जिसके बाद लवकुश ने बुरा काम किया।

इस बीच पीड़िता की बड़ी बहन पहुंच गई। उसने शोर मचाया तो दोनों आरोपी बालिका को छोड़कर भाग निकले। जिसके बाद बालिका ने घर पहुंचकर मां से आपबीती सुनाई। इस पर बालिका की मां उलाहना देने आरोपी बालक के घर गई। आरोप है कि वहां बालक के पिता ने कहीं शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। एसओ सुभाष चंद का कहना है कि रेप का कोई मामला नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें