फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तत्कालीन पिसावां एसओ पर रेप का आरोप

Tue, 29 Mar 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
रेप - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
पिसावां थानाक्षेत्र की एक महिला ने तत्कालीन थानाध्यक्ष पर घर में घुसकर रेप करने का आरोप लगाया है। उसने इस संबंध में उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। घटना को लेकर एएसपी का कहना है कि मामला पूरी तरीके से फर्जी है लेकिन मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


पिसावां थानाक्षेत्र की एक महिला का आरोप है कि तत्कालीन एसओ पिसावा एके सिंह होली पर्व के दौरान अपने कई साथियों के साथ उसके घर आए और परिवार के पुरुषों के बारे में जानकारी करने लगे। जब घर में कोई पुरुष नहीं मिला, तो एके सिंह ने उससे रेप किया। मामले को लेकर उसने एएसपी सहित अन्य उच्चाधिकारियों से शिकायत की है।

एएसपी का कहना है की महिला का आरोप पूरी तरह निराधार है। महिला के परिवार के तीन पुरुष चोरी के मामले में वांछित हैं। वह दिल्ली चले गए थे। मालूम हुआ था कि होली पर वह लोग आए हैं। इसलिए पुलिस टीम गई थी। उसके परिवार के लोग थाने के हिस्ट्रीशीटर भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह गलत हैं। वह पुलिस पर आरोप लगा कर परिवार के वांछित लोगों को बचाना चाहती है। वैसे मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें