फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता ने समर्थकों संग घेरा बीएसए दफ्तर

विज्ञापन
बीएसए दफ्तर का घेराव करते भाजपा नेता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सीतापुर। रेउसा विकासखंड के एक शिक्षक को अनुदेशिका के पति ने स्कूल में घुसकर जमकर मारापीटा। मामले में शिक्षक पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दे दी। इसकी जानकारी होने पर भाजपा नेता ने शिक्षक के पक्ष मेें बीएसए कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान बीएसए से नोकझोंक हुई। बीएसए ने पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। 

विज्ञापन

रेउसा के उच्च प्राथमिक विद्यालय सीपतपुर में विद्याधर दीक्षित इंचार्ज प्रधानाध्यापक हैं। विद्याधर का कहना है कि फूल बानो अनुदेशिका के पद पर स्कूल में तैनात है। वह एक महीना लगातार अनुपस्थित रही। बुधवार को वह स्कूल आकर उपस्थित पंजिका पर अनुपस्थित दिनों का हस्ताक्षर करने लगी। आरोप है जब इसका विरोध किया तो उनके पति ने पकड़कर काफी मारापीटा।
 

इससे काफी चोटें भी आई हैं। इसके बाद गालीगलौज करते हुए स्कूल से निकल गए। थानगांव पुलिस को झूठा आरोप लगाकर तहरीर दे दी। इसके बाद उपस्थित पावना लेकर एनपीआरसी थौरा चला गया। एनपीआरसी को भी इसकी जानकारी तत्काल दे दी थी। घटना के समय विद्यालय के सहायक अध्यापक शिवशंकर व अनुदेशक मनोज कुमार भी मौजूद थे।

विज्ञापन

 

रसोईयां व छात्र/छात्राएं भी उपस्थित थीं। इसकी जानकारी होने पर भाजपा नेता साकेत मिश्र ने बीएसए कार्यालय पहुंचकर गेट पर ही धरने पर बैठ गए। तत्काल अनुदेशिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। बीएसए ने काफी देर तक समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने।
 

इसके बाद अन्य शिक्षकों व बीएसए ने मिलकर साकेत मिश्रा को कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत कराया। बीएसए अजय कुमार का कहना है कि बीईओ को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। कल रिपोर्ट आ जाएगी। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें