फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण ने की फायरिंग, दो जख्मी

Fri, 23 Sep 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के महतनिया गांव में नित्यक्रिया के लिए गई महिला ने खेतों में आहट पाकर बदमाश होने के शक में शोर मचा दिया। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने फायरिंग कर दी, जिससे गांव के ही पिता-पुत्र जख्मी हो गए। जख्मी पिता-पुत्र ने गांव के ही एक व्यक्ति पर गोली मार देने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


महतनिया गांव की एक महिला बुधवार शाम गांव के बाहर नित्यक्रिया के लिए गई थी। उसने खेतों में आहट पाकर बदमाश समझ शोर मचा दिया। महिला का शोर सुन ग्रामीण खेतों की ओर दौड़ पड़े। इस बीच कुछ ग्रामीणों ने फायर किया, जिससे एक फायर गांव के ही जयपाल व उसके बेटे मानसिंह को लग गया और दोनों जख्मी हो गए।

इन लोगों का सीएचसी पिसावां में इलाज कराया गया। जयपाल ने गांव के ही मुलायम सिंह यादव पर गोली मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। घटना की जानकारी होने पर थाना प्रभारी सूर्यबली पांडेय ने मौके पर पहुंच कर जांच की।
विज्ञापन


थाना प्रभारी का कहना है कि एक ग्रामीण ने बदमाश समझ कर फायर किया था, लेकिन जयपाल ने गांव के ही मुलायम सिंह यादव पर गोली मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें