फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो संप्रदायों में टकराव

Fri, 23 Sep 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के नूरपुर स्थितगांव सुजातपुर टीकर में मामूली बात को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। कहासुनी के बाद दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। 
विज्ञापन

 मामला अलग-अलग समुदाय का होने के कारण गांव में तनाव फैल गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे गांव सुजातपुर टीकर निवासी जयपाल सैनी की किसी बात को लेकर पूर्व प्रधान मंगू खां से कहासुनी हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस जयपाल को हिरासत में लेकर थाने ले आई।  पुलिस के गांव से जाने के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। गाली गलौज के बाद पथराव शुरु हो गया। दो समुदायों में पथराव की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और किसी तरह से स्थिति को काबू में किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार  सिंह ने बताया कि गांव में तनाव जैसी कोई बात नही है। मामूली विवाद था, जिसे निपटा दिया जाएगा। उधर, स्योहारा। पालनपुर बिजलीघर पर एचटी लाइन की चपेट में आकर संविदा कर्मी जगबीर सिंह झुलस गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत चिंताजनक है। इससे हड़कंप मच गया। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें