फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेट पर बैठा यात्री ट्रेन से गिरा, गंभीर

Thu, 16 Jun 2016 11:19 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
train aacident garh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सत्याग्रह एक्सप्रेस में सफर कर रहा एक यात्री चलती ट्रेन से गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह बिहार प्रदेश का निवासी है। उसे कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बिहार के कटिहार जिले के धर्मपुर निवासी सफीकुल हसन (55) दिल्ली गया था। बुधवार रात वह दिल्ली से सत्याग्रह एक्सप्रेस में सवार होकर घर जा रहा था। गुरुवार सुबह ट्रेन बिसवां से गुजर रही थी। उसी दौरान बिसवां रेलवे स्टेशन के निकट ही वह चलती ट्रेन से गिर गया। जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि वह बोगी के गेट पर बैठकर सफर कर रहा था। नींद का झोंका आने की वजह से हादसा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें