फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को जिंदा जलाने का  आरोपी चौथा अभियुक्त धरा

Thu, 16 Jun 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 निकाह के बहाने बरेली की युवती को घर बुलाकर जिंदा जलाकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे चौथे आरोपी प्रेमी के भाई को पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस ने उससे अन्य वांछित आरोपियों के बारे में पूछताछ कर उसका चालान कर दिया है। 
विज्ञापन

बता दें कि 22 मई को मोहल्ला डालचंद में झुलसी हालत में बरेली की एक युवती सड़क पर पड़ी मिली थी। इसकी बरेली में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। दूसरे दिन युवती की मां ने कोतवाली थाने में मोहल्ला डालचंद निवासी युवती के प्रेमी यूनुस समेत दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि दोनों का प्रेमप्रसंग चल रहा था। इसी में निकाह की बात करने के बहाने घर बुलाकर आरोपियों ने युवती को मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला दिया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी यूनुस, उसके पिता और मां तीन आरोपियों को जेल भेज दिया। इसके बाद सात अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए थे। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी  यूसुफ (प्रेमी का भाई) अपने घर आया हुआ था। इस पर कोतवाली पुलिस ने दबिश दी और आरोपी को धर दबोचा। उसको पकड़कर थाने लाया गया। जहां घंटों फरार आरोपियों और केस से जुड़ी जानकारी हासिल की गई। कोतवाल हरगोविंद सिंह ने बताया कि चौथा आरोपी गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। पूछताछ कर अन्य आरोपियों की लोकेशन का पता लगाया गया है, उनको भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें