फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या की झूठी खबर देने वाला पहुंचा जेल

Mon, 27 Feb 2017 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Police
विज्ञापन
पुलिस को हत्या की झूठी सूचना देना एक युवक को महंगा पड़ गया। गांव पहुंचने पर जब सूचना गलत निकली तो पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दरअसल, सोमवार की दोपहर एक युवक ने 100 नंबर पर अपने ही गांव अहमदाबाद गंज में हत्या की सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना देने वाले ने अपना वाहिजुद्दीन बताया। दिनदहाड़े हत्या की सूचना पर पुलिस महकमे के वायरलेस घनघनाने लगे। आननफानन में तंबौर थानाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव दल-बल के साथ अहमदाबाद गंज जा पहुंचे। वहां का माहौल सामान्य देख पुलिस ने जानकारी की तो हत्या की खबर झूठी निकली। इस पर पुलिस ने झूठी सूचना देने वाले वाहिजुद्दीन को धर दबोचा। थानाध्यक्ष ने बताया कि गलत सूचना देने पर वाहिजुद्दीन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें