फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम-टैंकर में टक्कर, एक मरा, चार घायल

Sun, 01 Jan 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीतापुर-हरदोई मार्ग पर रविवार सुबह एक तेज रफ्तार टैंकर व डीसीएम की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि टैंकर चालक व डीसीएम सवार चार लोग जख्मी हो गए। घायलों को मिश्रिख सीएचसी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन


सीतापुर-हरदोई मार्ग पर मिश्रिख के नरसिंघौली गांव के पास रविवार सुबह एक तेज गति से जा रहे टैंकर व डीसीएम में सामने से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में डीसीएम पर सवार लहरपुर निवासी जैद खां (35) पुत्र इश्तियाक की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि उसके साथ डीसीएम में सफर कर रहे लहरपुर निवासी फहीम अहमद (50) पुत्र रहीम, लहरपुर के नबीनगर निवासी जियाउद्दीन (24) पुत्र मो. दौली, टैंकर चालक उन्नाव निवासी कय्यूम (30) पुत्र पुत्तन व उसका भाई शीबू (18) गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन


लोगों ने किसी तरह घायलों को सीएचसी भेजा। इस बीच पुलिस भी पहुंच गई थी। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें