फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहा बनाते एक को दबोचा

Sun, 05 Jun 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अवैध असलहा बनाने के आरोप में पकड़ा गया अारोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार देर शाम नानकपुर के पास खेत में अवैध रूप से देशी असलहा बनाते समय एक व्यक्ति को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से असलहा बनाने के उपकरण, एक बनी हुई देशी बंदूक, कई अधबने असलहे आदि बरामद किया है। 
विज्ञापन


इमलिया सुल्तानपुर पुलिस को शनिवार देर शाम क्षेत्र के काजीकमालपुर चौकी क्षेत्र में नानकपुर गांव के पास अवैध रूप से असलहों के बनाए जाने की सूचना मिली थी। इस पर एसआई अवधेश यादव ने मौके पर छापा मारा। गांव में गन्ने के खेत के बीचों-बीच लगे पेड़ के नीचे अवैध असलहा बना रहे एक युवक को पुलिस ने दबोच लिया। जबकि एक युवक मौके से भाग गया। 

पकड़े गए युवक की पहचान दुर्योधन निवासी पीरपुर थाना महोली के रूप में हुई है। उसने बताया कि नानकपुर निवासी रामखेलावन के कहने पर असलहों का निर्माण किया जा रहा था। पुलिस पहुंचने पर रामखेलावन भाग गया। पुलिस को मौके से एक बंदूक तैयार मिली व कई अर्द्धनिर्मित असलहे मिले हैं। साथ ही पुलिस ने असलहा बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें